गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nuclear threat by Pakistan Asim Munir
Last Updated : सोमवार, 11 अगस्त 2025 (16:14 IST)

पाकिस्‍तान के आसिम मुनीर की न्‍यूक्‍लियर धमकी पर क्‍या बोला भारत, क्‍या जवाब देंगे पीएम मोदी?

Nuclear threat by Pakistan Asim Munir
Nuclear threat by Pakistan Asim Munir: पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को न्‍यूक्‍लियर धमकी दी है। मुनीर ने कहा कि अगर हम हारे तो आधी दुनिया को लेकर डूबेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम परमाणु संपन्‍न देश हैं ऐसे में किसे ज्‍यादा नुकसान होगा, वो देख लीजिए। सूत्रों के हवाल से खबर है कि भारत ने पाकिस्‍तान को लेकर जबाव दिया है। कहा जा रहा है कि भारत की तरफ से बयान दिया गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती से दी गई परमाणु धमकी से पता चलता है कि पड़ोसी देश ऐसे हथियारों के मामले में एक ‘गैर-जिम्मेदार’ देश है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से आई है।

उस देश में लोकतंत्र नहीं है : उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के सरकार से इतर तत्वों के हाथों में पड़ जाने का वास्तविक खतरा है। सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी इस बात का लक्षण है कि उस देश में लोकतंत्र मौजूद नहीं है। फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कथित तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

हम आधी दुनिया को ले जाएंगे : मीडिया में आईं खबरों में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हवाले से कहा गया, ‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे।’ मुनीर की टिप्पणी पाकिस्तान में एक चलन का हिस्सा है, क्योंकि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह हमेशा अपनी आक्रामकता का असली रंग दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का लक्षण है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है।

पाकिस्‍तान में तख्‍तापलट की आशंका : इतना ही नहीं, इस बीच एक सूत्र के हवाल से यह खबर भी सामने आ रही है कि अमेरिका के स्वागत और स्वागत से गदगद होकर, अगला कदम संभवतः पाकिस्तान में एक मौन या खुला तख्तापलट भी हो सकता है, ताकि फील्ड मार्शल (पाकिस्तानी सेना प्रमुख) को राष्ट्रपति की कुर्सी मिल जाए।’ जैसा कि अतीत में पाकिस्‍तान में होता रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal (भाषा)