नेतन्याहू ने पहना भारतीय परिधान, पीएम मोदी संग डिनर में दिखा खास अंदाज
Modi Israel Visit 2026 : इजराइल दौरे के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय बातचीत होना है। इससे एक दिन पहले नेतन्याहू से पीएम मोदी के साथ डीनर के लिए भारतीय कपड़े पहनकर भारतीय प्रधानमंत्री को चौंका दिया।
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सफेद रंग की फुल स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे रंग की स्लीवलेस जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। यह पारंपरिक भारतीय जैकेट जैसी लग रही है। उन्होंने नीचे डार्क रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के फॉर्मल जूते पहने।
उन्होंने हिंदी में लिखी पोस्ट में कहा, हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।
हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। @narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026
इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम
इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइली संसद में पीएम मोदी को एशिया का शेर बताया। भारतीय प्रधानमंत्री ने भी संसद को संबोधित करते हुए इजराइल को फादर लैंड, इंडिया मदरलैंड बताया और कहा कि हमें इस पर गर्व है। मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान इजराइली संसद नेसेट मोदी मोदी के नारों से गूंज उठी।
मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' सम्मान
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' पदक से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया और इस पदक को दोनों देशों की स्थायी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को समर्पित किया।
Edited by : Nrapendra Gupta

