1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. khan sir coaching centre firing patna no casualties police investigation
Last Modified: पटना , मंगलवार, 2 जून 2026 (23:43 IST)

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

Khan Sir
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को लोकप्रिय शिक्षक खान सर के शैक्षणिक संस्थान पर फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, शहर के मुसल्लहपुर हाट इलाके स्थित खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खान सर बिहार समेत देशभर में कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।   
खान सर ने मीडिया को बताया कि गार्ड के साथ मारपीट गई। उन्होंने बताया कि 2 दिन में कोचिंग को उड़ाने की धमकी दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव भी हुआ। 
हाल ही में उन्होंने अपने संस्थान में बिहार पुलिस में चयनित छात्रों के सम्मान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें