शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Multiple people injured after shooting, fire at Michigan church
Last Updated : रविवार, 28 सितम्बर 2025 (23:34 IST)

अमेरिका के मिशिगन के चर्च में आगजनी और गोलीबारी, कई लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

crime
अमेरिका के मिशिगन स्थित एक चर्च में गोलीबारी और आगजनी की खबरें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है। अमेरिका के मिशिगन में एक मॉर्मन गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। 

मीडिया खबरों के मुताबिक रेस्क्यू टीम चर्च के अंदर फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब खतरे की कोई बात नहीं है। पुलिस ने हमलावर की पहचान भी उजागर नहीं की है। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी रविवार को डेट्रॉइट से लगभग 50 मील उत्तर में ग्रैंड ब्लैंक स्थित ‘द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स’ में हुई।