America : बार में भीड़ पर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
Firing on a crowd Bar : उत्तरी कैरोलिना के एक तटीय शहर में एक बार में एकत्रित भीड़ पर शनिवार रात एक नाव से की गई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 8 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी रात करीब साढ़े 9 बजे साउथपोर्ट तट पर स्थित बार और रेस्तरां के पास हुई। जांचकर्ताओं ने बताया कि हमलावर एक छोटी नाव से किनारे के पास आया, कुछ देर रुका और भीड़ पर गोलियां चलाकर तेजी से भाग गया।
उन्होंने बताया कि लगभग आधे घंटे बाद, अमेरिकी तटरक्षक दल ने संदिग्ध से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को पास के ओक द्वीप पर एक सार्वजनिक रैंप पर पानी से नाव खींचते हुए देखा।
अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए साउथपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है और न ही हत्या के कारण की कोई जानकारी दी। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें