1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. milk rates increased by 23 rupees per letter

दूध उत्पादकों ने दाम 23 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए

milk
कराची। कराची के दुग्ध उत्पादकों ने बुधवार से दूध की कीमतों में 23 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है।
 
दुग्ध उत्पादक किसान पूरे कराची शहर में अब बिचौलियों को दूध 108 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बेचेंगे जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ेगा।
 
डेयरी किसान संघ के प्रमुख शकीर उमर ने कहा कि दूध के दामों को लेकर दुग्ध उत्पादक किसानों और कराची के आयुक्त के साथ बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर दाम बढ़ाने पड़े हैं।
 
दूध के दाम बढ़ाने के पीछे कारण गिनाते हुए उमर ने कहा कि ईंधन के महंगा होने से दूध परिवहन की लागत बढ़ गई। पशु आहार के दामों में बढ़ोतरी के अलावा अन्य खर्चे भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब बिचौलियों और दुकानदारों पर निर्भर करता है कि वे कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर कब डालेंगे?  (वार्ता)
अगला लेख
5 दिग्गज जो नहीं लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव, लेकिन इनका रोल है बड़ा खास