1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hindu youth was murdered in Bangladesh
Last Modified: ढाका , गुरुवार, 1 जनवरी 2026 (16:58 IST)

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या, भीड़ ने हमले के बाद लगाई आग

bangladesh violence
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।  मीडिया खबरों के मुताबिक भीड़ ने एक अन्य हिन्दू व्यक्ति खोकोन दास पर हमला किया। यह बांग्लादेश में किसी हिंदू पर चौथा हमला है। इस हमले में 50 वर्षीय दास घायल हो गया। इसके बाद भीड़ ने उसे जिंदा जला दिया।
यह घटना 31 दिसंबर को देश के शरीयतपुर जिले में हुई थी। मीडिया खबरों के मुताबिक  दास अपने घर जा रहे थे जब भीड़ ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, पीटा और आग लगा दी।
इससे पूर्व 18 दिसंबर को, 25 वर्षीय हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की मयमनसिंह के भालुका में उसकी फैक्टरी में एक मुस्लिम सहकर्मी द्वारा ईशनिंदा के झूठे आरोप लगाने पर भीड़ द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने दास की हत्या कर दी और फिर उसके शव को आग लगाने से पहले एक पेड़ से लटका दिया था। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
first vande bharat sleeper train : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, कितना रहेगा किराया, कौनसा रहेगा रूट, कैसी रहेगी सुरक्षा, जानिए सबकुछ