मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hindu man shot dead in Bangladesh, fifth such incident in 3 weeks
Last Modified: ढाका , सोमवार, 5 जनवरी 2026 (21:33 IST)

Bangladesh violence : बांग्लादेश में हिन्दू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 3 हफ्ते में 5वीं घटना

bangladesh violence
बांग्लादेश के जशोर जिले में सोमवार शाम सार्वजनिक स्थान पर एक और हिन्दू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मीडिया खबरों के मुताबिक यह घटना शाम करीब 5.45 बजे मणिरामपुर उपजिला के वार्ड नंबर 17 स्थित कोपालिया बाजार में हुई। बीते तीन हफ्तों में बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के सदस्यों पर हुए अलग-अलग हिंसक घटनाओं में यह 5वीं घातक वारदात है, जिससे देशभर में जारी अशांति और प्रदर्शनों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।
मीडिया खबरों के मुताबिक हमले में मृतक की पहचान 45 वर्षीय राणा प्रताप के रूप में हुई है, जो केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बाजार में मौजूद राणा प्रताप पर अचानक गोलियां चला दीं। उन्हें कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए मणिरामपुर थाने के प्रभारी (ओसी) राजिउल्लाह खान ने कहा कि हम मौके पर मौजूद हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
 
3 हफ्ते में 5वीं हिंसक घटना
यह हत्या बीते तीन हफ्तों में हुई पांचवीं ऐसी हिंसक घटना है। इससे पहले कपड़ा फैक्टरी के कर्मचारी दीपु चंद्र दास की भीड़ की हिंसा में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अमृत मंडल नामक एक अन्य हिन्दू युवक की भी हालिया अशांति के दौरान हत्या की सूचना मिली थी। 
मयमनसिंह जिले में हिन्दू समुदाय के सदस्य बजेंद्र बिस्वास की एक अलग हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, नए साल की पूर्व संध्या पर हिन्दू व्यवसायी खोकन चंद्र दास पर भीड़ ने चाकू से हमला कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसे खोकन चंद्र दास की ढाका के नेशनल बर्न इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 31 दिसंबर को शरियतपुर जिले के दामुद्या उपजिला के कोनेश्वर यूनियन स्थित केउरभांगा बाजार के पास हुई थी। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
SIR फॉर्म में गड़बड़ियां, मोहम्मद शमी को EC का नोटिस