1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. TMC leader says, security of hindus in bangladesh in center responsibility
Last Modified: कोलकाता , सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (09:56 IST)

टीएमसी का बड़ा बयान, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा केंद्र की जिम्मेदारी

bangladesh violence
Hindus in Bangladesh : शेख हसीना विरोधी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में बवाल मचा हुआ है। वहां हिंदुओं को जमकर निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया था। इस पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि विदेश में हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। ALSO READ: ...तो बांग्लादेश का खौफनाक अंत हो जाएगा, अवामी लीग की वैश्विक समुदाय को चेतावनी
 
घोष ने कहा कि बांग्लादेश एक अलग देश है। टीएमसी ने वहां हिंदुओं पर हुए हमले की निंदा की है। लेकिन वह विदेश के मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। यह केंद्र की जम्मेदारी है। 
 
इससे पहले संघ प्रमुख भागवन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्‍यक हैं। उनके सामने विकट स्थिति हैं इसलिए उन्हें एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के हिंदुओं को बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की मदद करना चाहिए। हमें भी अपनी सीमा में उनकी जितनी हो सके मदद करना चाहिए। भारत सरकार को भी इस पर ध्यान देगा होगा। ALSO READ: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद एक्शन में मोहम्मद युनुस, 7 गिरफ्तार
 
मृतक बांग्लादेश में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। घटना के बाद भारतीय मिशन ने भी बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों से अलर्ट रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। 
 
गौरतलब है कि हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के मैमद सिंह में भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उनके शव को पेड़ से बांधकर जला दिया गया। मृतक ने कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। इस बीच भारत सरकार ने भी बांग्लादेश से हत्यारों के खिलाफ सख्‍त एक्शन की मांग की है। 
edited by : Nrapendra Gupta