1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. EC issues notice to Mohammed Shami over discrepancies in SIR form
Last Updated :कोलकाता , सोमवार, 5 जनवरी 2026 (22:00 IST)

SIR फॉर्म में गड़बड़ियां, मोहम्मद शमी को EC का नोटिस

Mohammed Shami
चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। मीडिया खबरों के मुताबिक शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसलिए दोनों को बुलाया गया है। शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। 
मीडिया खबरों के मुताबिक शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी।
मीडिया खबरों के मुताबिक शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए। इसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया।

टीम से बाहर हैं शमी  
मोहम्मद शमी तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो सके। फिलहाल वे विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राजकोट में हैं। शमी फिलहाल बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए चुनी गई वनडे टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया। पिछली बार वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेलते नजर आए थे। इसके बाद से ही वे टीम से बाहर हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
अब ईरान में संकट, भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी