• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump not shared information on IS with Russia : White house
Written By
Last Updated :वॉशिंगटन , बुधवार, 17 मई 2017 (09:31 IST)

ट्रंप ने रूस को नहीं दी आईएस से जुड़ी जानकारी: व्हाइट हाउस

Donald Trump
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के बारे में रूस के साथ गोपनीय खुफिया जानकारी साझा करने के आरोपों का खंडन करते हुए ऐसी खबरों को झूठा करार दिया है।
 
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने कहा कि ट्रंप पर रूस के साथ आईएस को लेकर गोपनीय खुफिया जानकारी साझा करने की बात बकवास है और इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। 
 
मैकमास्टर ने कहा कि राष्ट्रपति ने किसी भी सैन्य अभियान की कोई ऐसी जानकारी साझा नहीं की, जो पहले से ही सार्वजनिक नहीं है। बैठक में रूस के विदेश मंत्री सार्जेई लावरोव समेत दो अन्य शीर्ष अधिकारी के अलावा वे भी बैठक में मौजूद थे।
 
उल्लेखनीय है कि वॉशिंगटन पोस्ट की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने लावरोव और वॉशिंगटन में रूस के राजदूत सार्जेई किसलियक से पिछले सप्ताह ओवल ऑफिस में मुलाकात की थी और उनसे अत्यंत गोपनीय जानकारी साझा करते हुए संभावना व्यक्त की थी कि आईएस व्यावसायिक उड़ानों में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए पोर्टेबल कम्प्यूटरों का इस्तेमाल कर सकता है। (वार्ता)