सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका की धमकी, ... तो उत्तर कोरिया को तबाह कर देंगे
- ट्रंप के मुस्लिम विरोधी ट्वीट पर बवाल, व्हाइट हाउस ने इस तरह किया बचाव...
- भारत की मेहमाननवाजी ने जीता इवांका ट्रंप का दिल
- भारतीय मूल की मनीषा सिंह की विदेश मंत्रालय के अहम पद पर नियुक्ति
- व्हाइट हाउस में भूतों के साथ ट्रंप और मेलेनिया, खेला यह खेल...
सीएनएन ने ‘शाह’ की गलत पहचान बताई, व्हाइट हाउस ने आपत्ति जताई
वॉशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन ने फिर सीएनएन पर प्रहार किया जब खबरिया चैनल ने ओबामा प्रशासन के भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी राजीव शाह की तस्वीर लगाकर उन्हें व्हाइट हाउस का प्रेस अधिकारी राज शाह बता दिया। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता साराह सैंडर्स ने इस भूल के लिए तुरंत सीएनएन की आलोचना की।
सैंडर्स ने ट्वीट किया कि ‘सीएनएन, निश्चित तौर पर यह राज शाह नहीं हैं, यह फर्जी खबर है। उन्होंने शाह की गलत पहचान के लिए चैनल का स्क्रीन शॉट भी पोस्ट किया। यूएसएड के प्रमुख राजीव ‘राज’ शाह (44) ओबामा प्रशासन के प्रथम कार्यकाल में भारतीय मूल के सबसे बड़े अधिकारी थे। वर्तमान में वे न्यूयॉर्क में रॉकीफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। उनके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले 33 वर्षीय राज शाह प्रमुख उप प्रेस सचिव हैं जो व्हाइट हाउस प्रेस कार्यालय में भारतीय मूल के सर्वोच्च अधिकारी हैं। (भाषा)
