1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. south gujarat monsoon surat heavy rain water logging weather update

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

rain update 8 july
दक्षिण गुजरात में मानसून की शुरुआत के साथ ही बारिश ने जोरदार दस्तक दी है। सूरत शहर में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। निचले इलाकों के अलावा पॉश सोसायटियों और मुख्य सड़कों पर भी बारिश का पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
 
सूरत के उमरा गांव, पीपलोद और वेसू जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं अडाजण, रांदेर और जहांगीरपुरा इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। लंबे समय से जारी उमस और गर्मी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

श्याम मंदिर और VIP रोड पर घुटनों तक पानी

मूसलाधार बारिश के कारण सूरत की कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। श्याम मंदिर क्षेत्र और VIP रोड पर घुटनों तक पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

BRTS कॉरिडोर में पानी भरने से बस सेवा प्रभावित

सूरत की महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन सेवा BRTS कॉरिडोर में भी बारिश का पानी भर गया। इसके कारण बस सेवा प्रभावित हुई। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वेसू में भगवान महावीर कॉलेज के पास जलभराव

वेसू स्थित भगवान महावीर कॉलेज के आसपास भी पानी भर जाने से छात्रों और स्टाफ को परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा। भारी बारिश के बाद शहर में प्रशासन की प्री-मानसून तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
अगला लेख
Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी