• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ban on two terrorist organisation in Pakistan
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , शनिवार, 19 नवंबर 2016 (14:29 IST)

पाकिस्तान ने दो आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया

terrorist organisation
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने दो आतंकवादी संगठनों जमात उल अहरार तथा लश्कर ए झांगवी अल आलमी पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
 
अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध का निश्चय कुछ दिन पूर्व किया गया था। इन संगठनों पर प्रतिबंध इनकी आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए लगाया गया है। दोनों ग्रुपों ने हाल के आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
 
कराची के हाल के हमलों में लश्कर ए झांगवी अल आलमी का हाथ पाया गया। क्वेटा के सिविल अस्पताल पर हमले की जिम्मेदारी जमात उल अहरार ने ली थी। पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के चलते सरकार अब तक 63 संगठनों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी पर शंकराचार्य बोले, मोदी को लगेगा श्राप...