1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ayatollah ali khamenei 30 bunker buster bombs israel iran strike news
Last Modified: रविवार, 1 मार्च 2026 (09:48 IST)

Ayatollah Ali Khamenei कर रहे थे हाईलेवल मीटिंग, गिराए 30 बंकर बस्टर बम, इजराइल ने कहा- हमले जारी रहेंगे

Ayatollah Ali Khamenei
अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है। 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।  इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी कि उनकी बेटी-दामाद, नाती और ईरानी रक्षा मंत्री मारे जा चुके हैं।
खामेनेई की मौत के बाद ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दुख जताया है। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, IRGC ने कहा कि ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश उनका शोक मना रहा है। 
ईरानी सेना ने खतरनाक अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। सेना ने कहा कि यह हमला कुछ ही देर में शुरू होगा और क्षेत्र में कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाएगा। इधर इजराइल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि हमले जारी हैं। अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं। इनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
साणंद में Micron की ATMP यूनिट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब