• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 8 killed in Nigeria
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (11:40 IST)

नाईजीरिया में 8 शिया मुस्लिमों की मौत

8 killed in Nigeria Nigeria Shiite religious procession of Shia Muslims नाईजीरिया शिया धार्मिक जुलूस
कानो (नाईजीरिया)। अफ्रीकी राष्ट्र नाईजीरिया के उत्तरी क्षेत्र कानो में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पुलिस और शिया मुस्लिमों के बीच हुई झड़प में नौ लोगों की मौत हो गई है। 
          
दोनों पक्षों के बीच यह संघर्ष कानो के बाहरी इलाके में तब हुई जब देश में शिया मुसलमानों का सबसे बड़ा समूह इस्लामिक मूवमेंट इन नाईजीरिया (आईएमएन) ने पड़ोसी कदुना राज्य के जरिया से एक धार्मिक जुलूस का आयोजन किया था। 
          
कानो राज्य पुलिस आयुक्त राबियू युसुफ ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को हुई इस हिंसक झड़प में आठ आईएमएन के सदस्यों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि चार पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घायल हो गए। (वार्ता)  
 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी पर क्या बोले मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव