• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 52 dead in Ethiopia
Written By
Last Modified: बिशोफ्तू , सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (07:12 IST)

इथोपिया में भगदड़ मचने से कुचल कर 52 लोगों की मौत

Ethiopia
इथोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन पर पुलिस के आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागे जाने के बाद भगदड़ मच जाने से कम से कम 52 लोगों की कुचलकर मौत हो गयी।
 
ओरोमिया के क्षेत्रीय प्रशासन ने 52 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिशोफ्तू में वार्षिक र्इेचा धन्यवाद उत्सव में करीब 20 लाख लोग पहुंचे थे। लोग सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
 
नारेबाजी कर रही भीड़ मंच की ओर बढ़ी, जहां धार्मिक नेता संबोधित कर रहे थे। कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलायीं। लोगों ने भागने की भी कोशिश की। (भाषा)
ये भी पढ़ें
योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने बनाई नई पार्टी 'स्वराज इंडिया'