सम्बंधित जानकारी
- आनंद महिंद्रा ने शेयर की ऐसी ‘कन्फ्यूज्ड इडली’ कि देखकर हर कोई हो रहा दीवाना!
- सीरियल नंबर वाला समोसा हो रहा है वायरल, आखिर क्या है इसका राज
- ये बुजुर्ग महिला 30 साल से 1 रुपए में बेच रही हैं इडली
- Sawan Somwar Recipes: उपवास में लोग खाते हैं कौन-कौन से मजेदार फलाहारी व्यंजन
- दिल्ली में अनलॉक के लिए हाईकोर्ट सख्त, कहा लापरवाही की अनुमति नहीं मिलेगी
‘कन्फ्यूज्ड इडली’ के बाद अब सोशल मीडिया में आया ‘चॉकलेट समोसा’
सोशल मीडिया पर हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी इडली का फोटो शेयर किया था, जिसे देखकर हर कोई कन्फ्यूज्ड था। ठीक ऐसे ही कभी डंडी पर लगी इडली तो कभी दूध में बनी मैगी वायरल हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है, जिसमें भारत में पसंद किए जाने वाला प्रिय स्नैक- समोसा नजर आ रहा है।
दरअसल वीडियो में चॉकलेट और स्ट्रॉबैरी फ्लेवर का समोसा नजर आ रहा है। बिजनसमैन हर्ष गोएनका ने एक फूड ब्लॉगर का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दो समोसे दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही अलग फ्लेवर के हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-
"लॉलीपॉप इडली देखना तो सही था लेकिन अब यह...।"
18 सेकेंड के इस वीडियो में हम दो समोसे देखते हैं, एक चॉकलेट है और दूसरा जैम से भरा गुलाबी रंग का स्ट्रॉबैरी समोसा है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर के वीडियो का हिस्सा है, जो समोसे के अलग-अलग संयोजन का स्वाद लेने के लिए फूड स्टॉल पर गया था।
चॉकलेट और स्ट्रॉबैरी समोसे के अलावा वायरल वीडियो में एक शख्स को तंदूरी पनीर समोसा खाते हुए भी दिखाया गया है। गोयनका के शेयर किए वीडियो को अब तक हजारों बार देखा गया है और इस पर सैकड़ों कमेंट्स और रीट्वीट हैं। ज्यादातर लोगों को समोसे के साथ किया गया यह एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आया।
दरअसल वीडियो में चॉकलेट और स्ट्रॉबैरी फ्लेवर का समोसा नजर आ रहा है। बिजनसमैन हर्ष गोएनका ने एक फूड ब्लॉगर का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दो समोसे दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही अलग फ्लेवर के हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-
"लॉलीपॉप इडली देखना तो सही था लेकिन अब यह...।"
18 सेकेंड के इस वीडियो में हम दो समोसे देखते हैं, एक चॉकलेट है और दूसरा जैम से भरा गुलाबी रंग का स्ट्रॉबैरी समोसा है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर के वीडियो का हिस्सा है, जो समोसे के अलग-अलग संयोजन का स्वाद लेने के लिए फूड स्टॉल पर गया था।
Seeing the lollipop idli circulating in social media was ok, but this one ! pic.twitter.com/aKArtGMLyb
— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 1, 2021