शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Heydi Berber, California News, Boyfriend Orders Food
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (19:16 IST)

ब्‍वॉयफ्रेंड ने डेट पर बुलाया और अकेले ही खाना खाकर निकल गया, देखती रह गई गर्लफ्रेंड

ब्‍वॉयफ्रेंड ने डेट पर बुलाया और अकेले ही खाना खाकर निकल गया, देखती रह गई गर्लफ्रेंड - Heydi Berber, California News, Boyfriend Orders Food
आमतौर पर डेट पर जाते वक्‍त खाना खि‍लाया जाता है, लेकिन अगर कोई अपनी गर्लफ्रेंड को डेट पर ले जाए और उसे खाने का पूछे तक नहीं तो इसे आप क्‍या कहेंगे। कैलिफोर्निया में रहने वाली एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ। वो डेट पर सज-धजकर पहुंची और पार्टनर ने उससे खाना तक नहीं पूछा।

हैदी बर्बर नाम की इस लड़की ने TikTok पर एक शॉर्ट वीडियो के ज़रिये अपने साथ हुए वाक्ये को दुनिया के सामने रखा है। उसने बताया कि उसके डेट ने उसके बुरा व्यवहार करते हुए खाना तक नहीं पूछा। बस लड़की ने गलती ये पूछने की कर दी कि उसके पार्टनर ने सही किया या गलत? सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने एक से बढ़कर एक कमेंट दिए हैं।

हैदी ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि वो पहली बार उस शख्स के साथ डेट पर गई थी। उस दिन उसके पास पैसे भी नहीं थी और उसके डेट ने सिर्फ अपने लिए खाना ऑर्डर किया। वीडियो में लड़की ने खाली पड़ी आधी टेबल भी दिखाई है।

उसने ये भी बताया है कि डेट पर जाने के लिए खुद लड़की ने ही कहा था, फिर भी उसके साथ गए शख्स ने ऐसा व्यवहार किया। लड़की ने पूरी घटना बताने के बाद लोगों से ये भी पूछा कि ऐसे शख्स के साथ उसे दोबारा डेट पर जाना चाहिए?

वीडियो को अब तक 3.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं, लेकिन लड़की को इस स्टोरी से बड़ा नुकसान हुआ। दरअसल इस कहानी को सुनने के बाद लोग उसके डेट का फेवर करते हुए लिख रहे हैं कि आखिर लड़की ये क्यों चाहती थी कि डेट पर आया शख्स उसके खाने के लिए पैसे दे? एक यूज़र ने कहा– ये अजीब है कि डेट पर आप ही बुलाएं, फिर खाने का बिल दूसरा दे।

एक अन्य यूज़र ने कहा कि शायद लड़के के साथ पहले ये सब हो चुका हो, इसलिए वो इस बार ज़बरदस्त गेम खेल गया। हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा कि लड़की उससे बेहतर इंसान डिज़र्व करती है।
ये भी पढ़ें
केरल में फिर 7000 के पार Corona केस, 419 लोगों की मौत