गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. Shivaji Jayanti Wishes in Hindi
Written By WD Feature Desk

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti Best Wishes

"न मस्तक झुका कभी, न झुकी कभी तलवार,
स्वराज्य की रक्षा में, जिसने लगा दी जान की बाजी। 
जय भवानी, जय शिवाजी!" 

 
Shivaji Maharaj quotes: छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महान योद्धा, कुशल प्रशासक और स्वराज के प्रणेता थे। उनकी जयंती (19 फरवरी) हमें साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती या शिवाजी जयंती के अवसर पर अपने मित्रों, परिवार और करीबियों को भेजने के लिए यहां 10 चुनिंदा और प्रेरणादायक शुभकामना संदेश वेबदुनिया के प्रिय पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं:ALSO READ: जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj
 

शिवाजी जयंती 10 शुभकामना संदेश

 
1. "हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, साहस और कूटनीति के अद्भुत संगम, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर सादर नमन।"
 
2. "शेर की दहाड़ और मां भवानी का आशीर्वाद, जिस वीर के साथ था, उसे परास्त करना असंभव था। जय शिवाजी महाराज!"
 
3. "राष्ट्र प्रथम, स्वराज्य सर्वोपरि! शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। आप सभी को शिवाजी जयंती की बहुत-बहुत बधाई।"
 
4. "अंधेरा हुआ अब रात गई, प्रकाश हुआ अब बात गई, सब सो गए थे पर एक शेर जागा था, वही थे हमारे शिवबा। शिवाजी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!"
 
5. "शत्रु चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो, अपने इरादे और उत्साह से उसे परास्त किया जा सकता है। स्वराज्य के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शत-शत नमन!"
 
6. "जिसका मस्तक नहीं झुका कभी अधर्म के आगे, जिसने सिखाया स्वाभिमान से जीना, ऐसे वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि प्रणाम।"
 
7. "तलवार की धार पर और सह्याद्रि की दहाड़ पर, जिसने मुगलों को धूल चटाई थी, वो एक ही था—मराठा सम्राट। जय भवानी, जय शिवाजी!"
 
8. "स्वराज्य का सपना जिसने सच कर दिखाया, वीरता का असली अर्थ जिसने समझाया। ऐसे महान राष्ट्रनायक की जयंती पर आप सभी को बधाई!"
 
9. "शूरता और पराक्रम जिनका गहना था, लोक-कल्याण ही जिनका सपना था। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की ढेरों शुभकामनाएं!"
 
10. "बिना रुके, बिना झुके, जो हर बाधा से टकराए, वही तो सच्चा वीर 'शिवाजी' कहलाए। शिवाजी जयंती मंगलमय हो!"

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध
 
ये भी पढ़ें
सफर : एक खत का