ganesh chaturthi
✕

इंदौर पहुंचे सैयदना साहब, शहर ने किया इस्तकबाल

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (21:57 IST)
बोहरा समाज के 55वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां सांघी ग्राउंड पर जनता ने उनका दीदार किया।
 
सैयदना साहब पहली बार इंदौर में मोहर्रम की वाअज के लिए पधारे हैं। वे 9 दिन शहर में रहेंगे। इससे पहले उनके पिता और 52वें धर्मगुरु ने 2002 में यहां वाअज किया था।
 
वे 12 सितंबर से सैफी नगर मस्जिद में वाअज करेंगे। वाअज के लिए देश-विदेश से बोहरा समाज के लाखों लोग आ रहे हैं। इस बीच, दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रवक्ता ने बताया कि सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के शहर आगमन के दौरान सांघी ग्राउंड पर हजारों लोगों ने धर्मगुरु का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। 
 
सैयदना ने राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर के लगातार दूसरे साल अव्वल रहने पर शहरवासियों की तारीफ की। इसके साथ ही, दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों से अपील की कि वे अन्य समुदायों के लोगों से मिल-जुलकर रहें और एक अच्छे नागरिक के तौर पर देश की तरक्की में योगदान करें। 
 
धर्मगुरु से मिलने इंदौर पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री : दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार को 20 दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे। उनसे भेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को यहां पहुंच सकते हैं। 
 
जिलाधिकारी निशांत वरवड़े ने बताया कि दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के 14 सितंबर को यहां आने का कार्यक्रम संभावित है। इसके मद्देनजर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
 
उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री का इंदौर दौरा बेहद संक्षिप्त रहेगा। हालांकि, इस सिलसिले में केंद्र सरकार से विस्तृत कार्यक्रम की प्रतीक्षा की जा रही है। 

क्या है सियासी गणित : मोटे अनुमान के मुताबिक इंदौर में दाऊदी बोहरा समुदाय की आबादी 35,000 के आस-पास है। इस आबादी का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा शहर के उस पश्चिमी क्षेत्र में बसा है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा का सियासी दबदबा है। दाऊदी बोहरा समुदाय के ज्यादातर स्थानीय लोग परंपरागत रूप से व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हैं।
 
बहरहाल, अगर दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु से भेंट के अपने संभावित कार्यक्रम के तहत मोदी इंदौर पहुंचते हैं तो उनका यह दौरा सियासी तौर पर भी महत्वपूर्ण आंका जाएगा क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

उनके इंदौर आने के बाद अलग-अलग सियासी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इनमें लोकसभा अध्यक्ष व स्थानीय भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन, प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के लोकसभा सांसद कांतिलाल भूरिया शामिल हैं। 
 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख