सम्बंधित जानकारी
- Major Movie Review: परफेक्ट न होकर भी बात कह जाती है मेजर
- 26/11 को ताज में घुसकर बोले मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, 'ऊपर मत आना, मैं सबको देख लूंगा, बचाई 14 बंधकों की जान
- महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पहली बार मिले तेजी से फैलने वाले B.A. 4 वैरिएंट के मरीज
- NCP नेता ने बताया, शरद पवार ने बाहर से क्यों किए दगदूशेठ गणपति के दर्शन?
- एआर रहमान ने 'कान फिल्म फेस्टिवल' में जारी किया संदीप सिंह की फिल्म 'सफेद' का फर्स्ट लुक
संदीप- श्रीति राशिनकर को पुणे का महाकवि कालिदास पुरस्कार
इंदौर, अपने दीर्घ कला व साहित्यिक अवदान के लिए शहर के संदीप व श्रीति राशिनकर को पुणे का प्रतिष्ठित महाकवि कालिदास पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुणे की महत्वपूर्ण संस्था महाकवि कालिदास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष वि. ग. सातपुते ने बताया कि कला व साहित्य के क्षेत्र में अपने महती योगदान से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके संदीप राशिनकर व विशिष्ट कृति कुछ मेरी कुछ तुम्हारी से चर्चित लेखिका श्रीति राशिनकर को यह सम्मान आगामी 30 को पुणे में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में संदीप को प्रतिष्ठित सप्तपर्णी सम्मान दिए जाने की भी घोषणा हुई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सर्वश्री विश्वनाथ शिरढोनकर, अश्विन खरे व कीर्तिश धमारिकर को भी सम्मानित किया जाएगा।