इंदौर में गर्मी का कहर, पारा पहुंचा 41 डिग्री, राहत का इंतजार, कब होगी मानसून की इंट्री
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार के पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। इंदौरवासियों को शाम के समय भी दोपहर की तरह तपन महसूस हो रही है। बादल आंखमिचौली कर चले जाते हैं। अब इंदौरवासियों को मानसून का इंतजार है।
मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में मानसून का आगमन 15 जून के बाद ही होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून मध्यप्रदेश में दाखिल होगा, जो मंडला, बालाघाट और आसपास के जिलों से प्रवेश करेगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें