पेशवा बाजीराव की ये leadership skills आपको ज़रूर जानना चाहिए
peshwa bajirao 1
1. विज़न से ज्यादा मिशन पर काम करना: किसी भी चीज़ को हासिल करने के लिए विज़न होना बहुत ज़रूरी है। आज के समय में लोग विज़न की ओर ज्यादा काम करते हैं और अपने भविष्य को एक विज़न के ज़रिए प्लान करते हैं। बाजीराव का सपना मुगलों पर विजय प्राप्त कर मराठा साम्राज्य को पूरे भारत पर राज करने का था। उस समय यह विज़न कई राजाओं का था पर बाजीराव ने अपनी विशेषता के कारण इसे सफल बनाया। उनकी कुछ खास विशेषताएं जैसे;
- उन्हें विश्वास था कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
- वह निडर थे और उनमें सामने से लीड करने की स्किल थी।
- उन्होंने अपने विज़न को स्पष्ट किया और इसे लोगों का विज़न बनाया।
2. कलीग्स पर भरोसा करना: लीडर हमेशा अपने काम को लेकर क्लियर, कॉंफिडेंट और निडर होते हैं पर वह वादे को पूरा करने के लिए अपने कलीग्स पर डिपेंड रहते हैं। लीडर को हमेशा यह भ्रम होता है कि वो सही काम कर रहे हैं पर अच्छा लीडर हमेशा अपने सहयोगी की बात सुनता और समझता है। पेशवा बाजीराव भी अपनी सेना पर भरोसा करते थे जिसके कारण वो इतने महान लीडर थे। आपको बाजीराव से ये बातें सीखनी चाहिए;
- कलीग्स, लीडर के लिए नहीं, विज़न के लिए काम करते हैं।
- ज़रूरी नहीं है कि लीडर के सभी निर्णय सही हो।
- कलीग्स, लीडर की आंख और कान बनकर काम को मैनेज करते हैं।
3. अपने टैलेंट के ज़रिए कुछ भी कर सकते हैं: हर किसी के पास एक जूनून और लक्ष्य होता है। बाजीराव को पेशवा बनने के लिए टेस्ट किया गया। उनसे कहा गया कि क्या वह मोर पंख को विभाजित करने के लिए अपना तीर चला सकता है। बाजीराव ने अपने टैलेंट के ज़रिए अपने विज़न को पूरा किया। आप अपने पैशन को जाने और उस चीज़ पर काम करें। साथ ही अपने वीक पॉइंट पर भी लगातार काम करते रहें।
