Namak Pare Recipe | खस्ता नमकीन पारे
विशेष रूप से मठरी को बनाना भी आसान है। मैदे में थोड़ी मात्रा में आटा या सूजी मिलाने पर यह और भी ज्यादा खस्ता और पचने में आसान हो जाती हैं। इसे निमकी के नाम से भी जाना जाता है।
सामग्री :
4 कटोरी मैदा छना हुआ, 1 कटोरी आटा, मोयन के लिए 1 कटोरी गुनगुना तेल, 1 चम्मच कलौंजी, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल।
सामग्री :
4 कटोरी मैदा छना हुआ, 1 कटोरी आटा, मोयन के लिए 1 कटोरी गुनगुना तेल, 1 चम्मच कलौंजी, 1/2 चम्मच नमक, तलने के लिए तेल।
FILE |
विधि :
सबसे पहले मैदा, आटा, नमक, कलौंजी और मोयन का तेल अच्छे से मिला लें। मोयन इतना होना चाहिए कि सामग्री आपस में चिपकने लगे। इसके बाद एक बर्तन में पानी गुनगुना कर लें। इस पानी से मैदे को पूड़ी के आटे जैसा गूंथ लें। अब इसके पेड़े जैसे बनाकर पतला बेल लें।
इसे मनचाहे आकार में लंबा या चौकोर काट कर कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें। इन्हें तलने के बाद एक पेपर पर फैला दें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। ठंडा होने पर एयरटाइट जार में भरकर रखें।
