शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By WD

स्‍टडी रूम का वास्‍तु

वामा
स्‍टडी रूम को पूजा के कमरे से सटा कर और दरवाजे की स्थिति उत्तर-पूर्व या पश्चिम में रखें। किन्तु दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम में न रखें इससे भ्रम उत्पन्न होते हैं।

चौकोर टेबल का प्रयोग करें जो चारों पावों में समानता रखती हो।

टेबल को दक्षिण-पश्चिम या दरवाजे के सामने न लगाएँ। इससे बुद्धि का पतन होता है।

टेबल को दरवाजे या दीवार से न सटाएँ। जिससे विषय याद रहेगा, रूचि बढ़ेगी।

लाइट के नीचे या उसकी छाया में टेबल सेट न करें। इससे अध्ययन प्रभावित होगा।

उत्तर-पूर्व या पूर्व वाले कमरे में अध्ययन कक्ष की व्यवस्था करें यह शुभ, प्रेरणाप्रद रहेगा।