Home tips | सुंदर घर का सुंदर रास्ता
ND
* सबसे पहले तय कीजिए कि बगीचे के किस ओर से आपको फुट स्टेप बनाना है।
* फिर शेप तय कीजिए, जैसे गोल, चौरस या फिर कोई और।
* पत्थर को उस शेप में कटवाइए व लॉन में लगवा दीजिए।
* अब हर पत्थर के आस-पास घास उगाइए।
* अपने इस सुंदर रास्ते को ज्यादा सँवारना चाहें तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर टेराकोटा के शो पीसेस रखें।
* लैंड लैंप भी इन रास्तों पर बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं। रात में जब इनसे निकली रोशनी रास्ते पर बिखरती है तो ऐसा लगता है कि सितारों ने खुद उसे सजाया हो।
