सजाएँ टेबल कुछ इस तरह
|
* अपनी लंबी आयताकार पर लंबा टेबल क्लॉथ बिछाएँ। इस पर तीन सिल्वर रनर लगाएँ। इस टेबल पर सिल्वर कटलरी अच्छी लगेगी जिस पर सुनहरे रंग की किनोर हो। नेपकिन पर सुनहरे रंग का नेपकिन रिंग लगाएँ।
* इस टेबल की मुख्य सजावट फूलों से की जाएगी जो टेबल पर इस कोने से उस कोने तक सजाएँगे। सफेद शेवंती, आर्किड, जरबेरा, फर्न तथा कुछ बेलों की टहनियों को इस तरह लगाएँ जिससे फुलवारी का सा अहसास हो।
* पूरे टेबल को खास रोमांटिक अंदाज देने के लिए इस पर बड़ी-बड़ी सुनहरी मोमबत्तियाँ लगाएँ और पूरे टेबल पर गेंद के आकार की सुनहरी छोटी-छोटी मोमबत्तियाँ लगाएँ।
* यदि कुछ मेहमान मित्र चाय पर आ रहे हैं तो उनके लिए भी खास व्यवस्था करें। चीन में चाय छोटे-छोटे काले रंग के प्यालों में परोसी जाती है। एक बड़ी डिश में स्नैक रखे जाते हैं इस डिश में छेद होते हैं इसे भाप वाले बरतन के ऊपर रखा जाता है। साथ में लकड़ी तथा हाथी दाँत की चॉपस्टिक भी रखी जाती हैं।
* चाय की टेबल बहुत छोटी होती है लेकिन इस पर सब कुछ सुविधाजनक रूप से रखा जा सकता है। चायना सिल्क का टेबल क्लॉथ बिछाएँ। टेबल के आसपास बेंबू प्लांट रखेंगी तो चाय का मजा दोगुना हो जाएगा।
| |
* यदि कार्पोरेट डिनर की व्यवस्था कर रही हैं तो आप को रंगों का खूबसूरती से चयन करना चाहिए जो क्राकरी तथा मोमबत्तियों के माध्यम से प्रकट होगा। पूरा लुक रंगबिरंगा होना चाहिए तथा टेबल मैट हैंड पेंटेड होना चाहिए। इससे वातावरण में अपनेपन और सहजता का अहसास होगा।
* टेबल को दीयों और मोमबत्तियों से सजाएँ। काँच के प्यालों में तैरते फूलों की सुगंध के बीच भोजन करने का आनंद आपके अतिथियों को भावविभोर कर देगा।
