संवर उठे आपका ड्रॉइंग रूम
ND
ड्रॉइंग रूम की सजावट में चित्रों का भी अहम योगदान है। अभी थीम डेकोरेशन प्रचलन में है। पहले थीम का चुनाव करें, फिर दीवार को चित्रों से सजाएं। आपका थीम पुराने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के संग्रह से लेकर जीव-जंतु, प्राकृतिक दृश्य या कलात्मक पेंटिंग तक हो सकती हैं।
ND
यदि आपके कमरे की दीवार लाइट रंग से रंगी है तो उस दीवार पर ब्राइट कलर का ट्रेडिशनल वॉल पीस सजाएं। यदि आपके कमरे का सोफा ब्लैक रंग का है तो उसे जेब्रा प्रिंट के कवर वाले पिलो से सजाएं। घर की पुरानी कुर्सियों को नया लुक देने के लिए उन्हें रेड, ब्राउन, ब्लू आदि रंगों से रंगें।
गोल्डन व सिल्वर शेड्स के पर्दे आपके घर को एक क्लासी लुक देने में कारगर साबित होंगे। आप चाहें तो अपने परिवारजनों की कुछ चुनिंदा तस्वीरें एक सी फ्रेम में फ्रेम कराकर अपने बेडरूम की दीवार पर सजाकर उसे पर्सनल टच दे सकती हैं।
