शीशे से दमकाएं अपना आशियाना
ND
बाजार में हर आकार में शीशे उपलब्ध हैं। चौकोर, तिकोने, गोल अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चयन करें।
अगर आपका कमरा छोटा है तो उसमें आप बड़े शीशे का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपका कमरा बहुत बड़ा लगेगा।
अपने कमरे के हिसाब और जगह को देखकर ही शीशे का चयन करें। अगर बेडरूम में शीशा लगवाना है तो आपके बेड के ठीक सामने शीशा न हो उसे एक कोने में लगाएँ।
