- लाइफ स्टाइल
» - नायिका
» - आप और आपका घर
- वास्तु दोष का निवारण
वास्तु दोष का निवारण
यदि आपके पूर्वोन्मुख भूखंड में वास्तु सिद्धांतों को व्यवहार में न लाने के कारण वास्तुदोष रह गया हो तो उसका निवारण बिना तोड़फोड़ किये इस प्रकार करें -वास्तु दोष :- यदि भवन का पूर्व दिशा का भाग अन्य दिशाओं की अपेक्षा ऊँचा है तो अर्थ हानि, संतान अस्वस्थ एवं मंद बुद्धि वाली होगी।निवारण :- भवन में टी. वी. का ऐन्टीना नैऋत्य कोण में लगा लें। जिसकी ऊँचाई भवन के पूर्वी एवं उत्तरी भाग की दीवारों से अधिक होनी चाहिए।यदि घर में टीवी नहीं है तो ऐन्टीना के स्थान पर लोहे का एक पाइप या डण्डा लगाया जा सकता है।उपरोक्त दोनों उपायों के साथ-साथ भवन के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में ठोस वस्तुएँ एवं उत्तरी पूर्वी भाग में पोली व हल्की वस्तुएँ रख देनी चाहिए।