1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By WD

नए मकान के वास्तु टिप्स

घर
ND
भूखंड में दक्षिण-पश्चिम दिशा में अंडर ग्राउंड टैंक विवाह-शादी पर रोक लगाता है। इस दिशा में बेसमेंट और ढलान होने पर भी विवाह-शादी में बाधाएँ आ खड़ी होती हैं।

दक्षिण-पश्चिमी भाग में से निकलने वाले पानी से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का अंदेशा बढ़ जाता है। यह दाम्पत्य संबंध भी तोड़ता है।

दक्षिण-पश्चिम भाग में बने अंडर ग्राउंड टैंक के पानी से नहाने वाले भी कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का शिकार हो जाते हैं। यह पति या पत्नी को अकेला रहने पर मजबूर कर देता है।

मकान के प्रवेश द्वार पर दहलीज का निर्माण कराएँ। दहलीज के नीचे चाँदी का तार अवश्य लगवाएँ। ऐसा करने वालों के घर में धन की कभी कमी नहीं रहेगी और न ही किसी तरह की अशुभ ऊर्जा उनके घर में प्रवेश करेगी।

मकान के केन्द्र स्थल में कोई दीवार नहीं होनी चाहिए और न ही कोई खम्भा होना चाहिए।

मकान में धन-नकदी रखने की अलमारी कमरे के दक्षिण-पश्चिम भाग में होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
WD