Worship in Puja Ghar | जब पूजा घर में करें आराधना
Gayarti Sharma
WDवास्तु के अनुसार पूजा घर में देवी-देवता की मूर्ति का मुँह पूर्व, पश्चिम व दक्षिण की ओर होना शुभ माना जाता है।
विद्यार्थियों को हमेशा पूजा गृह में उत्तर-दिशा में बैठकर उत्तर की ओर मुँह करके पूजा करनी चाहिए, जबकि घर के दूसरे सदस्यों को पूर्व दिशा में पूर्व की ओर मुँह करके पूजा करनी चाहिए।
यहाँ यह भी बता दें कि विद्यार्थी प्रायः ज्ञान-अर्जन के लिए तथा गृह स्वामी धन-अर्जन की लिप्सा से पूजा करते हैं, उनके लिए उपरोक्त स्थिति निर्धारित की गई है।
