1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

जब कराएँ घर का रंग-रोगन - 1

वामा
ND
घर के भीतर रंग-रोगन करवाना अब चित्रकारी की कला से कम नहीं रह गया है। अब इसे बाकायदा वॉल फैशन का नाम दे दिया गया है।

आप चाहें तो अपने कमरों के चरित्र के हिसाब से पेंट का डिजाइन और पैटर्न चुन सकते हैं। अपने कमरे की दीवारों को स्पेशल इफेक्ट्स से सजा सकते हैं।

इस बारे में पहले ही रंग-रोगन करने वाले से चर्चा कर लें। आपको किस कमरे में कौन-सा डिजाइन या स्पेशल इफेक्ट चाहिए, यह पहले ही पेंट करने वाले को बता दें।

आजकल एक ही कमरे की अलग-अलग दीवारों पर अलग-अलग रंग करवाने का चलन है। आपको किस कमरे की किस दीवार पर कौन-सा रंग चाहिए, इसका चुनाव सोच-समझ कर करना चाहिए।

जिस कमरे में ज्यादा रोशनी चाहिए, वहाँ हल्के और गहरे रंग का ऐसा कॉन्ट्रास्ट बनाए जिससे कमरे में खूब रोशनी लगे।
लेखक के बारे में
ND