1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

घर में न लगाएँ कबाड़ का ढेर -2

वामा
किड्स रूम में अलग-अलग बॉक्स या कंटेनर रखें, ताकि किताबें, स्टेशनरी, खिलौने व्यवस्थित रह सकें और जरूरत खत्म होने पर उन्हें डोनेट किया जा सकता है। सर्दी या गर्मी के कपड़े समेटने से पहले देख लें कि अगले मौसम में ये काम आएँगे या नहीं। तभी उन्हें सहेजे या बाहर रखें। किचन में खाली डिब्बों, शिशियों से लेकर यूँ ही खरीद लिए गए ढेरों खूबसूरत कॉफी मग, क्राकरी सालों साल पड़े रहते हैं। इनका मोह खत्म करें और कम में काम चलाएँ।