1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By वार्ता

घर की शान मॉड्यूलर किचन

वामा
ND
अब तक आपने घर में नए-नए बदलाव लाने के लिए घर के रंग-रोगन को बदलते रहें हैं और घर के अंदर के सामानों को एक-जगह से दूसरे जगह बदलकर घर को नया लुक देने की कोशिश की है लेकिन अब आप अपने किचन को भी नया लुक दे सकते हैं।

अभी तक ऐसा देखने में आया है कि लोग किचन पर कोई खास ध्यान नहीं देते थे। सोचते हैं किचन में क्या बदलाव किया जाए और कैसे किया जाए। इसी बात को सोचकर बस एक बार जैसा किचन बन गया वैसा ही बना रहता है उसमें कुछ भी फेरबदल की संभावना नहीं रहती।

अकसर ऐसा होता है कि किचन का एक लुक देखते-देखते किचन में जाने का मन नहीं होता, ऊपर से पूरा किचन सामान से भरा होता है। ऐसे में घर के लोग भी उसमें जाने से कतराते हैं लेकिन अब आपके पास एक अच्छा विकल्प है। आपने किचन के लुक को बदलकर मॉड्यूलर किचन बनवा सकते हैं। कुछ समय पहले से यह चलन शुरू हुआ है। ये काम जानी-मानी कंपनी लिस्पो भी कर रही है।

इस किचन को बनाने के लिए किचन में जो भी फालतू सामान होता है उसे बाहर कर दिया जाता है। अगर जगह की कमी है तो किचन से फ्रिज को भी बाहर निकाल कर उस जगह का इस्तेमाल किसी और सामान के रखने में किया जाता है। उसके अलावा कई नए तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है जैसे आटा गूंथने के लिए नई ग्रिल।

ND
इसके अलावा कई और तरह के अलग-अलग बर्तनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि किचन में जगह बचे साथ ही साथ बर्तनों को रखने के लिए नए तरह के बर्तन स्टैंड भी दिए जाते हैं। इस प्रकार कम जगह में भी सभी बर्तन आसानी से रखे जा सकते हैं।

किचन से पुरानी चिमनी को निकालकर नई तरह की चिमनी लगाई जाती है। इसके अलावा छत पर कुछ जगह खाली छोड़ दी जाती है ताकि घर खुला-खुला लगे। इसके जरिए किचन को इस तरह तैयार किया जाता है कि आपका छोटा-सा किचन भी बहुत बड़ा और आकर्षक लगने लगे। कल तक जिस किचन में जाने से लोग कतराते थे वो आज किचन की खूबसूरती के कायल हो उससे बाहर निकलना नहीं चाहेंगे।

लिस्पो ने दिल्ली के आसपास के कई शहरों और कई छोटे शहरों के लिए मॉड्यूलर किचन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कंपनी के निर्देशक सुरजीत शर्मा का कहना है कि मॉड्यूलर किचन अब सिर्फ ऊँचे तबके के लिए ही नहीं है बल्कि मध्यम वर्ग की भी पहुँच के अंदर है क्योंकि यह बहुत महँगा नहीं है।

आम आदमी के बजट में ये आसानी से आ जाएगा। अगर आप भी अपने किचन के एक जैसे लुक को देखकर बोर हो गई हैं तो कुछ नया ट्राई कीजिए।
लेखक के बारे में
वार्ता