ग्लास से सतरंगी हो जाए आंगन
ND
अलग-अलग स्टाइल के पॉट्स या लैंप लेकर आप होम डेकोर को अपने अंदाज में तैयार कर सकते हैं।
दीवारों या दरवाजों पर लगी स्टेन ग्लास की पेंटिंग मेहमानों का ध्यान आकर्षित करती हैं।
ग्लास की कलाकृतियां घर के किसी भी कमरे में लगाई जा सकती हैं।
ND
खिड़कियों पर भी पेंट किए या टिनटेड ग्लास लगाए जा सकते हैं।
ग्लास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर फ्लोरल से लेकर ज्यामितीय डिजाइनों को खूबसूरती से उकेरा जा सकता है।
ग्लास के फ्रेम हों या ग्लास की मूर्तियां, घर में रखी अच्छी लगती हैं। ग्लास के डेकोरेटिव पीस फिर चाहे वह चैस बोर्ड हो या झूमर या फिर दीवार पर लगे पैनल, घर के डेकोर को एक शानदार टच प्रदान करते हैं।
ग्लास पर जब रोशनी पड़ती है तो अनेक रंग व शेड कमरे में बिखर उठते हैं।
