किराए के घर को बनाएँ खूबसूरत
|
* फर्नीचर हल्के बनवाएँ। सोफे की जगह केन, रॉट आयरन-वुड कॉम्बीनेशन, मेकेनाइज्ड फर्नीचर या गद्दों का इस्तेमाल करें। ये फर्नीचर जल्दी नहीं टूटते हैं।
* अगर आप सोफा बनवाना चाहती हैं, तो गद्दी अलग रखवाएँ।
* स्थानांतरण में इस्तेमाल होने वाले बड़े बॉक्स के ऊपर गद्दा डाल कर सेटी या मेज का काम ले सकती हैं।
* दीवारों पर न्यूट्रल रंग करवाए, जो हर फर्नीचर के साथ अच्छा लगेगा।
* रोशनी के लिए टेबल लैंप या स्टैंडिंग लैंप लगवाएँ। स्थायी व्यवस्था ना करें।
* घर में पर्दों का बहुत महत्व होता है। किराए के घर में अनेक बदरंगी दीवारों, अलमारियों आदि को ढकने के लिए खूबसूरत पर्दे लगाएँ।
* पर्दे खूबसूरत, शालीन व ऐसे रंगों के लें, जो आप घर बदलने पर भी इस्तेमाल कर सकें।
* फोल्डिंग डाइनिंग टेबल बहु उपयोगी होती है। इसे आप किसी भी कमरे में रख सकती हैं। यह जगह भी कम घेरेगी।
* घर के अंदर सिल्क प्लांट का इस्तेमाल करें। ये नकली प्लांट बेहद खूबसूरत, टिकाऊ और इस्तेमाल में आसान होते हैं।
*बेड व सेटी में स्टोरेज बनवाएँ, ताकि सामान ले जाते समय दिक्कत न हो।
* किराए के घर में महँगे, भारी-भरकम फर्नीचर रखने का मोह छोड़ें।
* अगर कमरे बड़े हैं, तो दो या तीन सिटिंग अरेंजमेंट कर सकती हैं।
* घर जमाते समय समान की लिस्ट बना लें कि आपके पास क्या-क्या है और कौन सी चीज आपने अटारी में रखी है।
किराए का घर समझकर घर की उपेक्षा न करें। ऐसा नहीं सोचे कि किराए का घर है इसलिए मेहनत क्यों की जाए? आखिर घर में रहना तो आपको ही है ना। इसलिए अपनी पसंद से घर को सजाएँ।

