कमरा सजाएँ कारपेट से
फर्श पर बिछाएँ सुंदर कारपेट
|
आजकल बाजार में कॉटन, पॉलिस्टर, एक्रेलिक आदि तरह-तरह के कारपेट मिलते हैं, जिनके रंग व डिजाइन भी उम्दा होते हैं। यदि आप भी अपने कमरों को रंग- बिरंगे सुंदर कारपेट से सजाना चाहते हैं तो इसके लिए निम्न बातों का विशेष ख्याल रखें -
* कारपेट का रंग आपके फर्नीचर या दीवारों के रंग से मेल खाता हो।
* कमरे के आकार व उपयोग के हिसाब से कारपेट का चयन करे। यदि कारपेट बच्चों के कमरे के लिए चुनना है तो उसका रंग थोड़ा गहरा हो ताकि वह जल्दी गंदा न हो।
* चौड़ी बॉर्डर वाले कारपेट का चयन करें क्योंकि वो कमरे में बिछाने के बाद खूबसूरत लगते हैं।
* कारपेट खरीदते समय उसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पर अवश्य ध्यान दें।
* मेहरून, नेवी ब्लू, स्कीन आदि रंगों के कारपेट फर्श पर बिछाने के बाद सुंदर लगते हैं।
* कारपेट का टिकाऊपन जाँचने के लिए उसे गोल फोल्ड करके खोलें। यदि उसमें सिलवटे पड़ती हैं तो वह कारपेट अच्छा नहीं है।
* कारपेट ऐसी चीज है, जिसका उपयोग लंबे समय तक होना है। अत: कारपेट के दाम से अधिक उसके टिकाऊपन पर ध्यान दें।
