Hanuman Chalisa

जनता कर्फ्यू पर कविता : वंदना उनकी करें जो खेल कर निज जान पर

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (15:23 IST)
इंदु पाराशर

वंदना उनकी करें जो, 
खेल कर निज जान पर।
 
कर रहे सेवा निरंतर,
आज मुश्किल हाल पर।
 
 
व्यथित हैं घर पर सभी,
कर्तव्य पथ पर यह डटे
रोगियों का कष्ट हरने,
से नहीं पीछे हटे।
 
मरीजों का कष्ट हरते, औषधि उपचार से।
और मनोबल भी बढ़ाते,प्रेरणा उत्साह से।
 
आज संकट की घड़ी में,फिर सभी सन्नद्ध हैं। 
करोना से जंग लड़ने, फिर सभी कटिबद्ध हैं।
 
करें हम आभार अर्पित, इन सभी योद्धाओं को।
दूर करते देह से जो, दुख और बाधाओं को।
 
घंटियां,ढप-ढोल,ताली,शंख, मंजीरे बजें।
गगन तक अनुनाद पहुंचे, ऊर्जा उनमें भरें।
 
और इस अनुनाद ध्वनि के, कंपनों की मार से। 
नष्ट हो यह वायरस,होवे विदा संसार से।
 
धरा पर भगवान हैं, दुख दर्द को हरते यही।
प्राण रोगी के बचाते,सच्चे चिकित्सक हैं वही।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख