Daily Horoscope
✕

मल्टीग्रेन आटे में छिपा है सेहत का खजाना, ऐसे करें घर पर तैयार कि शुद्धता की हो जाए गारंटी

Updated: गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (10:12 IST)
मल्टीग्रेन आटा यानि कई प्रकार के अनाज को पीसकर तैयार किया गया आटा। गेहूं के अलावा इसमें कई अन्य प्रकार के अनाज को मिलाया जाता है जिससे इसकी पौष्टिकता कई गुना ज्यादा हो जाती है। बाजार में ये आटा मेहंगे दामों पर मिलता है इसलिए कई लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं लेकिन अगर आप चाहे तो मल्टीग्रेन आटे को घर पर भी तैयार कर सकते हैं, वह भी अपनी सेहत की आवश्यकता के अनुसार, आइए जानते हैं कैसे -
 
 
1 अगर आप मोटापे से परेशान है, तो इस प्रकार से अपने लिए मल्टीग्रेन आटा तैयार करें - 
पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 250 ग्राम अलसी और 50 ग्राम मेथीदाना मिलाकर पिसवाएं।
 
2. अगर आप दुबलापन से निजात चाहते है, तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें -
पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चावल का आटा डाल कर पिसवाएं। इस आटे के इस्तेमाल से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
3. अगर गर्भवती हैं तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें -
पांच किलो गेहूं में एक किलो सोयाबीन, 250 ग्राम तिल, डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं। इससे गर्भावस्था के दौरान आपको भरपूर पौष्टिकता मिलेगी।
 
4. अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती हो तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें -
पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, आधा किलो मक्का, एक किलो जौ और 250 ग्राम अलसी पिसवाएं। इससे कब्ज से मुक्ति पाने में आपको मदद मिलेगी।
 
5. जिन्हें डायबिटीज हैं वे इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें -
पांच किलो गेहूं में डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ, 50 ग्राम मेथी, 50 ग्राम दालचीनी डालकर पिसवाएं।
 
6. घर में बढ़ते बच्चे हो, तो उनके लिए इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें -
पांच किलो गेहूं में 250 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चना और 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं। इससे बच्चों की अच्छी ग्रोथ होगी।
 
साथ ही इन बातों का ध्यान रखें -
-आटे को थोड़ा मोटा पिसवाएं।
-आटे का इस्तेमाल चोकर के साथ करें।
-आटे को एक साथ ज्यादा मात्रा में पिसवाकर न रखें।
-एक बार में एख हफ्ते के लिए आटा पिसवाना काफी है।

ALSO READ: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन, जानिए इसके 5 फायदे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख