1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. Benefits of eating Makoy fruit

भमोलन फल को खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Benefits of eating Makoy fruit
Makoy Benefits and Uses: भमोलन फल का आपने नाम भी शायद ही सुना होगा। इसे भटकोइंया, मकोय और काममाची भी कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम सोलेनम निग्रुम है। मकोय नाम ज्यादा प्रचलित है। यह फल हर मौसम में मिलता है, लेकिन इसका बाजार में मिलना थोड़ा कठिन होता है। हालांकि किसी फ्रूट वाले को कहेंगे तो वह आपको लाकर दे सकता है। इस फल को खाने के जो फायदे हैं उसे जानकर आप आश्चर्य करेंगे।
 
यह फल दिखने में एकदम छोटे और कच्चे टमाटर की तरह लगता है। यह पकने के बाद गहरे बैंगनी रंग का हो जाता है। कच्चा खाने पर टमाटर की तरह और पका खाने पर यह मीठा लगता है। यह फल टमाटर की तरह ही होता है। इसके पत्ते लाल मिर्च की तरह होते हैं।
 
1. बाल : मकोय खाने से बाल मजबूत, घने और काले बनते हैं।
 
2. किडनी : मकोय का सेवन किडनी के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से किडनी संबंधी रोगों से मुक्ति मिलता है।
 
3. बुखार : सामान्य बुखार होने पर मकोय का सेवन करना बहुत ही लाभदायक रहता है। मकोय का काढ़ा या इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होता है।
 
4. दांत : मकोय का सेवन दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए मकोय के पत्तों में थोड़ा सा घी मिलाकर पीना चाहिए।
 
5. इम्यूनिटी : मकोय का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होत है। जिससे आप किसी भी तरह की बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। 
 
6. कोई बीमारी नहीं होगी : सारे लोग वात-पित और कफ के असंतुलन से होते हैं। इसे त्रिदोष कहते हैं। मकोय को त्रिदोष नाशक माना जाता है।
 
7. मुंह के छाले : इसके पत्ते को चबाकर खाने से मुंह के छालों से छुटकारा मिलता है।
 
8. पीलिया : पीलिया यानी जॉइंडिस में मकोय का सेवन लाभदायक माना गया है। इलाज के दौरान इसका सेवन किया जा सकता है ताकि रोग जल्द ही ठीक हो।
 
9. स्किन : यह त्वचा रोग में भी लाभदायक है। इसके सेवन से त्वचा संबंधी किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता है।
 
10. पौरुष शक्ति : मकोय को पौरुष शक्ति बढ़ाने वाला फल भी माना जाता है। यह पेट संबंधी सभी रोग दूर करता है।
अगला लेख
Karwa Chauth Look in Suit: करवा चौथ के लिए 5 सूट लुक आईडिया