Health News | बिना पकाए खाए चावल
चावल की नई किस्म 'अग्निबोरा'
ND
संस्थान के निदेशक तपन कुमार आद्या ने कहा कि यह चावल पानी में भिगोने पर जल्दी ही नरम हो जाता है। देश में चावल का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। पिछले साल देश में 9.85 लाख टन चावल की पैदावार हुई थी। तपन ने कहा कि विकसित की गई चावल की नई किस्म से उपभोक्ता बिना किसी झंझट के तुरंत चावल पका लेंगे।
संस्थान द्वारा विकसित नई किस्म 'अग्निबोरा' का 145 दिन तक परीक्षण किया गया। प्रत्येक हेक्टेयर भूमि से 4-4.5 टन चावल प्राप्त हुआ जो कि देश की चावल की अन्य किस्मों के बराबर पैदावार है। तपन ने कहा कि यह चावल सादे पानी में 45 मिनट तक भिगोने और हल्के गर्म पानी में 15 मिनट तक भिगोने से ही खाने के लिए तैयार हो जाता है।
जबकि चावल की अन्य किस्मों को पकाने की आवश्यकता होती है। चावल की यह किस्म देश में पैदा की जाने वाली किसी भी अन्य किस्म की तरह ही है। संस्थान ने पिछले तीन वर्षों के दौरान गहन शोध करके चावल के पोषक गुणों व अन्य जैव रासायनिक मानकों की जाँच की है। संस्थान के मुताबिक चावल की यह किस्म सभी पूर्वी राज्यों असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश में पैदा की जा सकती है।
