ramcharitmanas
Sun, 9 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Cosmetic Causes Cancer

सावधान! शैंपू व कॉस्मेटिक से हो सकता है कैंसर

कैंसर
आपको जानकर बेहद हैरानी होगी, कि हमारे द्वारा प्रयोग की जाने वाली रोजाना उपयोग की वस्तुएं, खास तौर से शैंपू व कॉस्मेटिक्स आपको कैंसर का शिकार बना सकते हैं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं, तो आपको कॉस्मेटिक आदि का प्रयोग करने से पहले सतर्क होने की आवश्यता है।
 
दरअसल हाल ही में हुए एक शोध में सह बात सामने आई है कि इन उत्पादों में इतने खतरनाक रसायन मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। 
 
इस बारे में भारतीय वैज्ञानिक अशोक वेंकटरमन का कहना है कि कुछ सौंदर्य प्रसाधनों और शैंपू के अलावा शराब एवं फनीर्चर आदि में भी ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।
 
इन चीजों में एल्डीहाइड पाए जाते हैं, जिनका कैंसर के साथ संबंध पहले किए गए शोधों में सामने आ चुका है। वैज्ञानिकों के अनुसार शरीर की कोशिकाएं सामान्य रूप से विघटित होती हैं, इसके साथ ही डीएनए भी प्रभावित होता है। इस प्रक्रिया के बचाव में शरीर में रक्षा प्रणाली काम करती है, लेकिन एल्डीहाइड रसायन इस प्रणाली में बाधा उत्पन्न कर शरीर में कैंसर की उत्पत्त‍ि के लिए जिम्मेदार होते हैं।
ये भी पढ़ें
बाल गीत : तरबूज है गर्मी का दुश्मन...