Govardhan puja
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Heart Attack

नहीं आएगा हार्ट अटै‍क, रखें 5 बातों का ध्यान

हार्ट
व्यस्त और भागमभाग भरी दिनचर्या के साथ खानपान और मानसिक तनाव दिल की बीमारियों को जन्म दे सकता है। हृदय रोग और दिल के दौरे की बढ़ती संभावनाएं, वर्तमान में बड़ी सेहत समस्याओं में शुमार हो चुकी हैं। लेकिन अपनी दिनचर्या, खानपान और तरीकों में बदलाव कर आप दिल के दौरे या हृदय रोग की संभावनाओं को कम कर सकते हैं। जानिए 5 तरीके, जो दिल के दौरे की संभावना को 80 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं - 

 
 
1 हेल्दी डाइट - हेल्दी डाइट या स्वस्थ खानपान, आपके दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दिल के दौरे की संभावना को कम करता है। बस आपको कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करनी होगी। आप चाहें तो डेयरी उत्पादों से तैयार कोलेस्ट्रॉल युक्त चीजों के बजाए, ऑर्गेनिक उत्पादों को ले स‍कते हैं। इसके अलावा अत्यधि‍क शर्करा और प्रोसेस्ड फूड, जो बाजार में रेडीमेट उपलब्ध होते हैं, उनसे दूरी बनाए रखें। हरी सब्जियों, फलों और सलाद को अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें और अधि‍क तेल और मसालेदार भोजन को कम कर दें।

2 शारीरिक श्रम - फिजिकल वर्कआउट, वसा के स्तर को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा नियमित एक्सरसाईज आपको फिट रखने में भी मदद करेगी। हर दिन कम से कम 45 मिनट पैदल जरूर चलें या फिर साइकल चलाएं। इसके अलावा प्रतिदिन 1 घंटे का समय एक्सरसाईज करने के लिए जरूर निकालें, ताकि वसा का जमाव न हो पाए और हृदय के साथ शरीर के अन्य अंग भी स्वस्थ रहें।

 
 
3 अल्कोहल से दूरी - अगर आप अल्कोहल का सेवन करने के आदि‍ हैं तो अपने दिल की खातिर आपको अल्कोहल से दूरी बनानी होगी। इस बात का ख्याल रखें कि अल्कोहल का सेवन करना ही है तो सीमित मात्रा में ही करें। 10 से 30 ग्राम की मात्रा से ज्यादा अल्कोहल न लें।

4 धूम्रपान - धूम्रपान का सेवन करने की आदत है, तो इसे बिल्कुल त्याग दें। यह फेफड़ों और दिल को बुरी तरह प्रभावित करता है साथ ही अल्कोहल के साथ धूम्रपान आपके लिए बेहद घात‍क साबित हो सकता है।
5 तनाव से बचें - मानसिक तनाव हार्ट अटै‍क की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। तनाव लेने से बचें और खुद को हमेशा खुश और ऊर्जावान बनाए रखें। तनाव देने वाली बातों और लोगों से दूरी बनाए रखें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें
सावधान! हरी सब्जियों में हो सकता है जहर...