शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefits Of Weight Lifting
Written By WD

फिटनेस के लिए जानिए वेट लिफ्ट‍िंग के 10 फायदे

फिटनेस के लिए जानिए वेट लिफ्ट‍िंग के 10 फायदे - Benefits Of Weight Lifting
वेट लिफ्ट‍िंग का मतलब होता है वजन उठाना। घर पर आप हल्की फुल्के व्यायाम के तौर पर यह करते हैं, लेकिन जिम में खास तौर से इसे व्यायाम में शामिल किया जाता है। वेट लिफ्टिंग अपकी फिटनेस के लिए बहुत फायदेमंद है। जानिए इसके 10 बड़े फायदे - 
1 तनाव होगा कम - जी हां वेट लिफ्ट‍िंग का एक बड़ा फायदा यह है, कि आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करते हैं। अगर आप नियमित तौर पर इसे अपने व्यायाम में शामिल करते हैं, तो आप आप मानसिक तनाव की समस्या को कोसों दूर कर सकते हैं।

 शारीरिक आकार - वेट लिफ्टिंग का दूसरा फायदा यह‍ है, कि इससे आपके शरीर की बनावट सुगठित होकर, शरीर को आदर्श आकार देती है, जिसे अंग्रेजी में फिगर कहा जाता है। इससे आपका व्यक्तित्व में भी उभार आता है, और आप पहले से बेहतर दिखाई देते हैं। 
 
 खुशहाली - शोध में यह बात सामने आई है, जो लोग व्यायाम के रूप में इसे 6 महीने तक सप्ताह में तीन बार शामिल करते हैं, वे खुश रहने के मामले में दूसरों की अपेक्षा बहुत आगे होते हैं। यह आपकी खुशी में आश्चर्यजनक वृद्ध‍ि करने में सहायक है।

4  पहनावा - इससे आपके शरीर पर कपड़े अपेक्षाकृत ज्यादा फिट  होते हैं। इसका कारण है कि यह आपकी मसल्स में वृद्ध‍ि कर, वसा को धीरे-धीरे कम करता है, जिससे शरीर की बनावट में परिवर्तन आता है और आप जो भी पहनते हैं, वह आप पर अधि‍क फबता है। 
 
5  वसा - लोगों में यह गलतफैमी होती है, कि केवल कार्डियो द्वारा जल्दी वसा को खत्म कर वजन कम किया जा सकता है। लेकिन यह तरीका तब गलत होता है, जब आप केवल कार्डियो व्यायाम द्वारा वजन कम करते हैं। क्योंकि इससे वसा के साथ आपकी कोशिकाएं भी टूटती हैं। इसलिए कार्डियो के साथ वेट लिफ्ट‍िंग कर आप न केवल वजन घटाते हैं, बल्कि कोशकाओं का निर्माण भी करते हैं।

6  लगातार कैलोरी कम होना - यह भी एक विशेष फायदा है, कि जब आप व्यायाम खत्म कर देते हैं, उसके बाद भी आप लगातार शरीर से कैलोरी कम कर रहे होते हैं। क्योंकि आपका शरीर व कोशिकाएं अपना काम कर रहे होते हैं।
 
 बेहतर नींद - जी हां, यह आपको चैन की नींद सुलाने के लिए भी फायदेमंद है। व्यायाम के बाद होने वाली थकान आपको बिस्तर पर जाते ही नींद लाने में सहायक होती है, और निर्बाध रूप से सोने के लिए प्रेरित करती है।

8  हड्ड‍ियां बने मजबूत - वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है, कि वेट लिफ्ट‍िंग व्यायाम से आपकी हड्ड‍ियां पहले से अधिक मजबूत होती हैं। उम्र के साथ-साथ हड्ड‍ियों का कमजोर होना सामान्य है, लेकिन इस व्यायाम से आप इसे कम कर सकते हैं।
 
9  रक्तचाप - इस तरह का व्यायाम आपके रक्तचाप को उच्च होने से रोकता है। ऐसे में आप का रक्तचाप सामान्य बना रहता है, और आपको हृदय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से बचाता है। खासतौर से यह दिल के दौरे की संभावना को कम करता है।

10  कार्यक्षमता - वेट लिफ्ट‍िंग से आपकी मसल्स मजबूत होती हैं और आपकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि‍ होती है। इतना ही नहीं यह आपको सेहत के प्रति अनुशासन का पाठ भी पढ़ाता है।