Daily Horoscope

दिल की बीमारियों से बचे रहेंगे, इन 6 में से कोई भी एक्सरसाइज चुन लें

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (15:06 IST)
अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करने से आपकी सेहत को कई प्रकार के लाभ होते हैं, लेकिन आज हम खासतौर से आपको बताएंगे उन व्यायाम के बारे में जो आपके दिल को दुरुस्त रखेंगे। आइए, जानते हैं ऐसी एक्सरसाइज के बारे में, जो खासतौर से आपके हृदय को फायदा पहुंचाती हैं-
 
1. एरोबिक्स :
यदि संभव हो तो रोजाना और अगर संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में एक दिन 30 मिनट एरोबिक्स करें। जॉगिंग करना, दौड़ना, साइकल चलाना आदि भी एरोबिक्स में शामिल है।
 
2. सीढ़ी चढ़ना :
जब भी मौका मिले तो सीढ़ियों से आने-जाने को प्राथमिकता दें, इससे आपके हृदय को फायदा होगा। 
 
3. डांसिंग :
दिल को मजबूत रखने के लिए डांसिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करते हुए आपको मजा भी आता है और साथ ही सभी बॉडी पार्ट्स को फायदा भी पहुंचता है।
 
4. स्ट्रेचिंग :
आपको नियमित अपने सभी बॉडी पार्टस की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए, लेकिन थोड़ी सतर्कता बरतते हुए। क्षमता से अधिक स्ट्रेचिंग से आपको दर्द हो सकता है।
 
5. वॉक करें :
यदि आप नियमित आधे घंटे की वॉक करेंगे तो आपको किसी प्रकार की हृदय समस्या नहीं होगी।
 
6. स्वीमिंग करें :
यदि आप किसी स्वीमिंग क्लब से जुड़े हों और उसके सदस्य हों, तो नियमित आधे घंटे की स्वीमिंग आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होगी। इसके बाद आपको कोई और व्यायाम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ALSO READ: विश्व हृदय दिवस पर जानिए दिल से जुड़े हैरान कर देने वाले 13 रोचक तथ्य  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख