सम्बंधित जानकारी
- अब खुले जंगल में घूमेंगे और 2 चीते, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, प्रोजेक्ट चीता में कीर्तिमान रच रहा एमपी
- Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां
- भारत में तेल के कुएं नहीं, संयम से करें पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल, PM मोदी ने क्यों की यह अपील?
- 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- जब कार्य सेवा भाव से हो तो हर प्रयास सफल होता है
- मदर्स डे पर सोनम कपूर ने किया छोटे बेटे के नाम का खुलासा, बताया क्या होता है मतलब?
सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई : नरेन्द्र मोदी
Narendra Modi Somnath visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है।
उन्होंने कहा कि मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।
1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो
इससे पहले पीएम मोदी ने सोमनाथ हेलीपैड से लेकर वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य (जैसे पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य) और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समर्थकों ने जय सोमनाथ और भारत माता की जय के नारों के साथ पीएम का स्वागत किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा भी की गई।
पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति… pic.twitter.com/nzzOk94BQJ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2026
कुंभाभिषेक समारोह में लिया हिस्सा
यह दौरा विशेष रूप से सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर हो रहा है। आज ही के दिन (11 मई 1951) भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पुनर्गठित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर पीएम मोदी ने मंदिर में 'विशेष महा पूजा', 'अभिषेक' और 'ध्वज पूजा' की। उन्होंने 'कुंभाभिषेक' समारोह में भी हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक अवसर (75वीं वर्षगांठ) को चिह्नित करने के लिए प्रधानमंत्री ने 75 रुपए का विशेष स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट भी जारी किया।
Edited by: Vrijenedra Singh Jhala
Edited by: Vrijenedra Singh Jhala
