शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात चुनाव
  4. anurag thakur says, bjp will break all records in Gujrat
Written By
Last Modified: रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (15:36 IST)

गुजरात में भाजपा की लहर, अनुराग ठाकुर का दावा- पार्टी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

anurag thakur
मालवन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि गुजरात में ‘भाजपा की भारी लहर’ है और इस बार पार्टी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी तथा राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक संसदीय सीटें जीतकर सत्ता में वापस आएगी।
 
गुजरात के वलसाड जिले के मालवन गांव में भाजपा की ‘गौरव यात्रा’ को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हिंदू प्रतीकों का सम्मान किया गया और अयोध्या में राम मंदिर एक वास्तविकता बन गया।
 
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले एक इतालवी महिला प्रधानमंत्री का अपमान करती थी अब एक इटालिया उनकी मां का अपमान कर रहा है।
 
हालांकि ठाकुर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं, जिनका जन्म इटली में हुआ था और आप की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे।
 
केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री ने कहा कि पहले एक इतालवी महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी, अब एक इटालिया उनकी मां का अपमान कर रहा है। गुजरात ने कभी इस अपमान को स्वीकार नहीं किया और अब भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात, मुंहतोड़ जवाब देगा।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में चलाया था ऑक्सीजन लंगर, अब बने गरीब गर्भवती महिलाओं के संकटमोचक