Daily Horoscope
✕

9/11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले को 20 साल, लेकिन दर्द आज भी है....

Updated: शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (10:11 IST)
9/11 हमले का दर्द आज भी कई लोग झेल रहे हैं। दुनिया की सबसे ताकतवर देश में शुमार अमेरिका पर 9/11 में हुए हमले ने समूची दुनिया को हिला कर रख दिया था। इस आतंकी हमले में करीब 3000 लोगों की मौत हुई। 9 /11 हमले में 19 आतंकियों ने 4 प्लेन हाईजैक किए थे। जिसमें से एक मिशन फैल हो गया था। इस भयावह हमले के पीछे अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की साजिश थी। जिसका बदला अमेरिका ने लादेन को उसके घर में घुसकर सितंबर 2011 में मारा था। 20 साल बाद भी 9/11 हमले का प्रभाव घायल हुए लोगों में सामने आ रहा है। आइए जानते हैं इस हमले जुड़े तथ्य के बारे में -

- जब यह घटना घटी थी तब जॉर्ज बुश अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उस दौरान बुश ने कहा था, ‘हम युद्ध के मैदान में हैं। जब हम उन गुनहगारों को पकड़ लेंगे तो वो मुझे पसंद नहीं आएंगे। इन्हें इसकी कीमत चुकाना होगी।‘

- फायर कर्मियों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आग को काबू पाने में करीब 100 दिन लगे थे।

- हादसे में सिर्फ 290 लोगों के शव को आराम और सही सलामत निकाल सकें।

- ट्विन टावर को बनाने में करीब 60 लोगों की जान गई थी।

- दोनों टॉवर में करीब 110 - 110 मंजिलें थीं। हर दिन 239 लिफट चलती थी।

- यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस हमले में करीब 90 देशों से अधिक नागरिकों की जान गई।

- ट्विन टावर के ध्वस्त होने के बाद करीब 18 लाख  टन मलबा इकट्ठा हो गया था। जिसे साफ करने में करीब 75 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।

- 11 सितंबर 2001 में हुए हमले के दौरान मौत से ज्यादा कई लोग घायल हुए थे और बीमारी की चपेट में आ गए थे। हमले के बाद तुरंत राष्ट्रपति ने घायलों, पीड़ितों मृतकों के परिवारों को मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी। लेकिन 7 सितंबर 2021 को एक रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 20 साल बाद भी जांच जारी है। और दो पीड़ितों को ढूंढा गया है। हालांकि उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

- 9/11 हमले के बाद कैंसर पीड़ितों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख